नई फनी जोक्स
जिस तरह हमें अच्छी हवा, अच्छा खानपान, अच्छा स्वास्थ्य किसी भी इंसान के लिए जीवन भर सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी-मुस्कराहट आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप रोज सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं फटकेगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे गारण्टी के साथ। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला नई फनी जोक्स के साथ...
पति - पत्नी को मूवी देखने जाना था।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए) - अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में) - चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं कि पांच
मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता क्या?
मां ने घबराकर बेटे को फोन लगाया और कहा -
बेटा जल्दी से घर आजा, बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है।।
उसका मुंह टेढ़ा, आंखे ऊपर और गर्दन घूमी हुई है।
बेटा बोला - रहने दे मां, तू घबरा मत... ध्यान से देख वो सेल्फी ले रही होगी।
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला -
भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो
आदमी (गुस्से में) - एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे
किस्मत वाला कह रहे हो
साइकिल वाला - देखिए भाई साहब, आज तो मेरी छुट्टी है, इसलिए
साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं
नई फनी जोक्स इन हिंदी
परम सत्य ज्ञान_
सर्वश्रेष्ठ योगासन- पत्नी कुछ कहे तो गर्दन दो बार ऊपर नीचे करें
फायदा- इससे आपका जीवन खुशहाल बना रहेगा।
ध्यान दें- भूल से भी गर्दन दाएं-बाएं न करें, यह जानलेवा हो सकता है...
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर धपाक से दे मारा...
अब पति सदमे में है...
संता अपने दोस्त से- नया साल शुरू होने वाला है,कोई गलती, गुस्ताखी, या खता हो गई हो तो टेंशन मत लो...
बंता- अच्छा ऐसा है क्या?
संता- हां माफी मांग लो, मैं आज अच्छे मूड में हूं
बंता ने फिर मांगी तो नहीं मांगी
लेकिन संता की धुनाई जरूर कर दी
लड़की सरकारी दफ्तर गई और बोली -
हेलो भैया, मुझे इनकम सर्टिफिकेट बनवाना है।
चपरासी - बाबू से जाकर मिल लो।
लड़की ने तुरंत अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन लगाया और बोली -
बाबू तुमने बताया नहीं 😙तुम इनकम सर्टिफिकेट भी बना लेते हो।
पत्नी - तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति - तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है
ऐसी जिंदगी पर
नई वेरी हिंदी फनी जोक्स
पप्पू- गलती से भी 31 दिसंबर 2023 की रात 11:59 PM पर वाशरूम मत जाना।
गप्पू- क्यों...
पप्पू- क्योंकि सीधे अगले साल ही बाहर निकलोगे!
जनहित में जारी।
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई हूं, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, ये ले 10 रुपये
अभी रिक्शा करके घर जा और ले कर आ पर्स...
पप्पू- भाई तुम्हारे हाथ-पैर कैसे टूट गए?
गप्पू- लड़की का फोन रिचार्ज कराने के चक्कर में...
पप्पू- क्यों भाई? रिचार्ज के पैसे नहीं दिए क्या?
गप्पू- अरे भाई जिस दुकान पे रिचार्ज कराने गया था,
वो दुकानदार
लड़की का भाई निकला...
पत्नी - अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?
पति - मैं तो पागल हो जाऊंगा।
पत्नी - मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति - अरे पगली पागल कुछ भी कर सकता है।
%20(18).jpeg)
%20(16).jpeg)
.jpeg)