मस्ती मजाक करने से हमारा मन खुश रहता है, साथ ही हमारे आसपास का माहौल भी मजेदार बना रहता है हसते रहने से हमारे अंदर भी सकारात्मक सोच आती हैं। इतना ही नहीं हंसने से घर की उदासी दूरी रहती है और खुशहाली रहती है। जो लोग हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं उनके साथ अधिक से अधिक लोग जुड़ना चाहते हैं। अगर आप भी सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं और सुखी जीवन जी सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ लोटपोट मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 

लोटपोट मजेदार चुटकुले

मैडम- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?

टोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।

मैडम- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।

टोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो


चिंटू- मैं 18 साल का हूं और तुम?

मोना- मैं भी 18 साल की हूं...

चिंटू- फिर चलो ना, इसमें शर्माना क्या..देरी किस बात की

मोना- कहां?

चिंटू- अरे।

वोट देने और कहा जाओगी 


मुन्नी को दुखी देखकर किसी ने पूछा- क्यों टेंशन में हो? 

मुन्नी- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए डेढ़ लाख दिए थे , अब उसे पहचान नहीं पा रही हूं कैसा दिखता है। 


रिंकू - अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा..

छोटू - मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है? 

रिंकू - नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो


मैडम- बस के ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क है?

गुलीवर- कंडक्टर सोया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा,

ड्राइवर सोया तो, सबका टिकट कट जाएगा मैडम


पति- हमें तो अपनो ने लूटा.

गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी

जहां पानी कम था.

पत्नी- तुम तो हो ही गधे

तुम्हारी अक्ल में कहां दम था

वहां कश्ती लेकर ही क्यों गए......

जहां पानी कम था


चोर पकड़ने की मशीन बनी

अमेरिका में 1 दिन में 10 चोर पकड़े गये

चाइना में 30

जापान में 90

पाकिस्तान में 105

और भारत में 1 घंटे में मशीन ही

चोरी हो गयी।



पत्नी:अगर मैं खो गयी तो

तुम क्या करोगे ?”

पति: मैं अखबार में

इश्तहार दूंगा ।

पत्नी: तुम कितने अच्छे और caring हो,

क्या लिखोगे इश्तहार में 

पति:जिसको मिले उसकी।


डॉक्टर मरीज से : अगर तुम मेरी दवा से

ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे

मरीज : साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूँ

कब्र खोदता हूं

आपकी फ्री में खोद दूगाँ।


एक मच्छर तूफान

मे फँसा हुआ था

रास्ते मे एक पेड़ मिला

मच्छर पेड़ से लिपट गया

जब तूफान निकल गया

तो मच्छर पसीना पोंछते “

हुए बोला- अगर आज मै नही

होता तो बेचारा ये पेड़ गिर ही जाता.!!


एक शहरी लड़की की शादी गांव में हो गई।

उस लड़की की सास ने उसे भैंस को चारा डालने को कहा।

मगर भैंस के मुंह में झाग देखकर वो वापस आ गई।

सास ने पूछा- क्या हुआ बहू, क्यों ऐसे ही वापस आ गई?

बहू बोली- भैंस अभी तो कोलगेट कर रही है मां जी


हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था... 

जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो? 

हवलदार- सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी ही लेकर नहीं आया 


टीना (सहेली रीना से ) – मेरे पति बहुत ही सीधे हैं।

मेरे अलावा किसी किसी की ओर

आंखे उठाकर भी नहीं देखते हैं।

रीना- मेरे पति तेरे पति से चार कदम

आगे हैं पराई औरत तो क्या, मेरी तरफ

भी आंख उठाकर नहीं देखते।



पोलीथीन बैग बेन होने की

वजह से दूध लेने लोटा ले के

निकला,

तो “स्वच्छ भारत अभियान”

वाले पकड़ कर ले गए…

बहुत परेशानी है, भाई ।


शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...

लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?

पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।

ये औरत मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।

बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।


बीवी सुबह सुबह उठ कर सीधे मेकअप

करने लगी, पति की आँख खुली।

पति: पागल हो गई हो जो सुबह सुबह

मेकअप कर रही हो?

पत्नी: चुप रहो, मैंने अपने फोन पर चेहरा

देखकर खुलने वाला लॉक लगाया था, अब

फोन मुझे पहचान नहीं रहा है।