हम सभी के लिए जिंदगी में हंसते रहना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। आज कल की दौड़भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने की हंसी-मजाक सबसे अच्छी दवा है जो हमें कई बीमारियों से भी बचा सकती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला लडकियों पर चुटकुले Jokes On girls In Hindi
लडकियों पर चुटकुले
Restaurant में पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतल पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंची तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन पप्पू बेहोश
दस्त की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
दवाई लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज करना है
डॉक्टर बोला- बस सीटी जोर से मत बजाना
मोंटी अपनी मां और पिता के साथ होटल में खाना खाने गया।
वहां, एक आदमी सिगरेट पी रहा था।
मोंटी- भाई साहब, आप सिगरेट बाहर जाकर पिएं।
हमारे माता-पिता हमारे साथ हैं।
आदमी- तो क्या हुआ।
मोंटी- तो क्या हुआ, भई मेरा भी मन हो रहा है पीने का
लड़की ने अचानक ही लड़के को जोर से थप्पड़ जड़ दिया।
लड़का झल्ला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की है?
लड़की- इतराते हुऐ बोली तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी।
Wife- क्या तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे?
Husband - क्या करूं, तुम तो जानती ही हो।
आज कल परिवार के साथ देखने लायक फ़िल्में बनती ही कहा हैं।
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी..
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया..
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी मेरे बलमा अब इसी से काम चला लो
Jokes on girls
पत्नी- लगता है मर जाऊंगी।
पति- तो मैं भी मर जाऊंगा।
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी, लेकिन तुम क्यों मरोगे?
पति- मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा इसलिए
लड़का- तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- मेरा नाम विधि है।
लड़का- मेरा नाम विधान है।
लड़की- हां तो मैं क्या करूं?
लड़का- यही तो विधि का विधान है
पप्पू- यार रात भर ट्रेन में मुझे नींद ही नहीं आई । ऊपर की सीट मिली थी, साथ ही साथ गर्मी भी बहुत थी।
गप्पू- अरे तो सीट बदल लेना चाहिए था।
पप्पू- कैसे बदलता? नीचे के सीट वाला आया ही नहीं था
पापा- सोनू क्या बात है तेरी मम्मी आज इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
सोनू- बस ऐसे ही पापा, मम्मी ने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी तो मैंने गलती से फेवीस्टिक दे दी है…
पापा (हंसते हुए)- जुग-जुग जिओ मेरे लाल… भगवान सभी को ऐसा ही बेटा दे
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
गप्पू- मैं गप्पू।
गप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर-199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
गप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना
गर्लफ्रेंड- मेरे पापा ने कहा है कि अगर मैं फेल हो गई तो मेरी शादी किसी रिक्शावाले से करा देंगे।
बॉयफ्रेंड- अरे वाह... मेरे पापा ने कहा है कि अगर मैं फेल हुआ तो मुझे रिक्शा दिला देंगे।
मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है?
भोलू - जी सर, बिल्कुल किया है!
मास्टर- कौन सा?
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी,
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।
मास्टर- बेहोश
.jpeg)
