Hindi jokes sharabiyo par शराबियों पर फनी हिन्दी जोक्स 

हंसना हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है. आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी के बीच टेंशन फ्री रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है. हंसने से तनाव दूर हो जाता है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं, मजेदार शराबी जोक्स. जिन्हें पढ़कर कुछ देर के लिए आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी तो पढ़ते रहिए मजेदार शराबी हिन्दी जोक्स 




🍷एक शराबी दारू पी पी कर जान से मर गया

लेकिन उसकी दारू के प्रति श्रद्धा तो देखो

वो मर के भी यह कह गया

शराब तो ठीक थी! पर साला मेरा लिवर ही कमज़ोर निकला

🙃🙃🙃🙃🙃😃

🍷एक शराबी भजन करते साधू से टकरा गया तो साधू बोला: अरे मूर्ख, मैं तुझे श्राप देता हूं

शराबी: रुको रुको बाबाजी , मुझे गिलास ले आने दो।

🙃🙃🙃🙃🙃😃 

🍷महाशराबी: अगर गधे को शराब और पानी दोनों पीने को दे दिये जाये तो गधा क्या पियेगा

शराबी: जाहिर है पानी पियेगा

महाशराबी: क्यों?

शराबी: क्योंकि वो गधा है।

🙃🙃🙃🙃🙃😃

🍷शराबी को शुद्ध दारू पीता देख एक अमेरिकन बोला- पानी तो मिला लो।

शराबी- हम इंडियन हैं इतना पानी तो दारू देख के ही मुंह में आ जाता है।

🙃🙃🙃🙃🙃😃

🍷पुलिस (शराबी से)- रात के एक बजे तुम कहां जा रहे हो?

शराबी (पुलिस से)- मैं शराब पीने के दुष्परिणाम पर भाषण सुनने जा रहा हूं।

पुलिस (शराबी से)-इतनी रात मैं तुम्हे कौन भाषण देगा?

शराबी- मेरी प्रिय बीवी।

🙃🙃🙃🙃🙃😃

🍷एक शराबी एयरपोर्ट के बाहर सीना ताने खड़ा था। एक वर्दीधारी युवक उधर से गुजरा। शराबी ने उससे कहा चलो फटाफट एक टैक्सी ले आओ।

युवक - मैं पायलट हूं, टैक्सी ड्राइवर नही।

शराबी- तो फिर नाराज क्यों होते हो? एक हवाई जहाज ले आओ।

🙃🙃🙃🙃🙃😃

🍷शराबी: गरम क्या है?

वेटर: चाउमीन.

शराबी: और गरम?

वेटर: सूप.

शराबी: और गरम?

वेटर: उबलता पानी.

शराबी: और गरम

वेटर: आग का गोला है साले.

शराबी: लेकर आओ, बीड़ी जलानी है.

🙃🙃🙃🙃🙃😃

🍷पंजाबी शादी की पार्टी में डीजे ने पूछा- कब तक बजाना है?

मेजबान- 8-10 पैग तक बजा लो, उसके बाद तो ये सब जनरेटर की आवाज पर भी नाच लेंगें।

🙃🙃🙃🙃🙃😃

🍷शराबी दरवाजे पे दस्तक देता है? उसकी बीवी दरवाजा खोलती है ।

शराबी-कौन हैं आप? बीवी- मुझे भूल गए।

शराबी - नशा हर गम को भुला देता है बहन

🙃🙃🙃🙃🙃😃

🍷पियक्कड़ों ने दारू पीके एक टैक्सी रोकी और कहा- चल।

टैक्सी चालक ने गाड़ी शूरू की और फिर बंद कर दी

बोला- ये लो साब हम पहुँच गए

पहले ने उसे पैसे दे दिए

दूसरे ने बोला... धन्यवाद

तीसरे ने एक थप्पड़ दिया और बोला- आराम से चलाया कर ...मरवा देता आज.

🙃🙃🙃🙃🙃😃

🍷एक शराबी लेट कर गाने गा रहा था .. 2-3 गाने गा कर वो उलटा लेटकर गाने लगा..

दूसरा शराबी: यार उलटा लेट कर गाने क्यूं गाने लगा।

शराबी: Pehle साइड A थी अब B बी साइड है।

🙃🙃🙃🙃🙃😃

🍷एक शराबी आंखें दान करने गया, काउंटर क्लर्क ने कहा, कुछ कहना चाहते हो?

शराबी - जिसे लगाओ उसे बता देना कि दो घूंट बाद खुलती है।