जोक्स ईन हिन्दी

हंसना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच टेंशन फ्री रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है. हंसने से तनाव दूर हो जाता है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं, मजेदार जोक्स. जिन्हें पढ़कर कुछ देर के लिए आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी तो पढ़ते रहिए मजेदार हिन्दी जोक्स 


मास्टर- बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ.

छात्र- मोटा मरता मोटी पे, भूखा मरता रोटी पे,

मास्टरजी की हैं दो बेटी और मै मरता हूं छोटी पे.

मास्टर जी बेहोश 


जब कोई सुबह-सुबह आवाज लगाने से भी न उठे तो

उसको उठाने का एक नया तरीका लाया गया है.

उसके कान में जाकर धीरे से कह दो

तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं



मरने से पहले ससुर ने अपने दमाद से बोला- मैं जा रहा हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे

बस उसी दिन से दामाद दारू पीने लगा,

कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा...

कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है...

मतलब ससुर से मिलने नहीं जाना है....श!.


कर्मचारी- सर बहुत बारिश हो रही है, आंधी आ रही है, लग रहा है आज तूफान आएगा, क्या आज छुट्टी ले सकता हूं?

बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है...मुझसे या पत्नी से?


कर्मचारी- ठीक है सर... मैं आ रहा हूं.



टिंकू ने चिड़ियाघर में नौकरी कर ली…

उसने शेर के पिंजरे को ताला नहीं लगाया.

अफसर- टिंकू तुमने शेर के पिंजरे को ताला क्यों नहीं लगाया?

टिंकू- क्या जरूरत है...इतने खतरनाक जानवर को कौन चुराएगा?

टिंकू को धक्के मारकर निकाला गया 


टीचर- बताओ बच्चों वास्कोडिगामा भारत कब आया?

टिल्लू- जी सर्दियों में.

टीचर- किसने कहा?

टिल्लू- टीचर आपकी कसम...मैंने बुक में फोटो देखी थी, उसने कोट पहन रखा था.

Hindi jokes

टीचर ने पकड़ लिया माथा


डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)हर!था.